आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने शीराज़ नगर के इमामे जुमा को भेजे अपने संदेश में बाढ पीड़ितों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए बाढ़ से प्रभावितों की तत्काल सहायता का आह्वान किया है। वरिष्ठ नेता ने हुज्जतुल इस्लाम लुत्फुल्लाह देज़काम को भेजे संदेश में लिखा है कि शीराज में आने वाली भीषण बाढ में लोगों के हताहत और घायल होने से मैं बहुत दुखी हूं। अपने संदेश में वरिष्ठ नेता ने लिखा है कि हुज्जतुल इस्लाम लुत्फुल्लाह देज़काम, बाढ प्रभावित लोगों को मेरी ओर से संवेदना प्रकट करते हुए उनकी हर प्रकार की सहायता के प्रयास करें। इस काम में वे अधिकारियों के साथ सहयोग जारी रखें।
ज्ञात रहे कि सोमवार को ईरान के दक्षिणी नगर शीराज़ में एकदम से भीषण बाढ आ गई जिसमें कम से कम 19 लोग मारे गए और 105 अन्य घायल हो गए।